ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट में परिवहन आयुक्त ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

SHARE:

ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट में परिवहन आयुक्त ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
सभी जनपदों में मानक अनुरूप लिये जायें ड्राइविंग टेस्ट
अयोध्या डीटीटीआई में वाहन चालक प्रशिक्षण से बनेंगे दक्ष चालक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दक्ष वाहन चालकों की तैयारी और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) अयोध्या में परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने परिवहन आयुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा, प्रशिक्षण प्रणाली और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि ड्राइविंग टेस्ट की पारदर्शी एवं मानक प्रक्रिया से ही दक्ष चालक तैयार होंगे।
परिवहन आयुक्त श्रीमती सिंह ने डीटीटीआई का निरीक्षण कर ऑटोमेटेड टेस्टिंग ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में ड्राइविंग टेस्ट मानक अनुरूप और पारदर्शी ढंग से लिये जाएं, ताकि योग्य चालकों को ही लाइसेंस प्रदान हो।
प्रशिक्षण सत्र में मारूति सुजुकी के डीजीएम आलोक मलिक ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही सर्पेंटाइन पाथ, चढ़ाई, ढलान, एच-शेप व पैरलल पार्किंग, तथा “8” के आकार वाले ट्रैक पर परीक्षण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में आरटीओ प्रवर्तन वी.पी. सिंह, एआरटीओ आर.पी. सिंह, एआरटीओ सुश्री नीतू सिंह, एआरटीओ श्री मनोज वर्मा, मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमेन्द्र कुमार संतप्त, तथा मथुरा, वाराणसी व अयोध्या के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि डीटीटीआई से प्रशिक्षित चालक न केवल नियमों का पालन करेंगे, बल्कि सड़क सुरक्षा की दिशा में भी उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

 

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment