जनता अवध इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अध्यक्ष डॉ. प्रणव दीक्षित ने व्यक्त किया आभार
अयोध्या l
आज दिनांक 13 नवम्बर 2025, गुरुवार को जनता अवध इंटर कॉलेज, अयोध्या धाम में विद्यालय के संस्थापक कीर्ति शेष श्रद्धेय महेन्द्र राम सुन्दर दीक्षित जी की धर्मपत्नी, स्मृति शेष श्रद्धेया जनकल्याणी दीक्षित जी (पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रणव एम. दीक्षित की पूज्य माता) की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, कर्मचारीगण, विद्यार्थी तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर महान पुण्यात्मा के प्रति भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत ब्राह्मण भोज आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रणव एम. दीक्षित एवं महासचिव श्रीमती निर्मला दीक्षित ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त आदरणीय अतिथियों, शुभेच्छुजनों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





