कोटड़ी व ढालोप का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व ढालोप का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।
नाडोल,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी के संस्था प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । माली ने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम की जानकारी दी।संस्था प्रधान अशोक कुमार ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। माली ने स्टाफ सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर ताराचंद ,शोभा कंवर,किरण कुमारी सहित स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय ढालोप का अवलोकन कर शाला संबलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान सोहनलाल गर्ग, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्र समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment