वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत के सम्मान में एक सम्मान रैली हुई आयोजित।
फालना,पाली
नगर पालिका खुडाला फालना एवं पीएम श्री राजकीय विद्यालय खुडाला के संयुक्त तत्वाधान में वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत के सम्मान में एक रैली हुई आयोजित रैली को हरी झंडी देकर नगर पालिका अध्यक्ष ललिता शा ने रवाना किया इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्दे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने का जश्न का राष्ट्र मना रहा है।उन्होंने कहा कि ये पावन अवसर हमारे नागरिकों को नई प्रेरणा और नई उर्जा प्रदान करेगा। इस दिन को इतिहास के पन्नों में अंकित करने के लिए, वंदेमातरम् को समर्पित एक विशेष इस स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी भारत सरकार ने जारी किया है।इस अवसर पर एक किलोमीटर लंबी सम्मान रैली फालना के विभिन्न मार्गों से वन्देमातरम के नारों के उद्घोष के बीच में सम्पन्न हुई इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनयपाल पीएम श्री स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश पूरी बीजेपी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद देवेंद्र सिदावत समाजसेवी अमित मेहता पार्षद भावेश गुर्जर सांसद प्रतिनिधि रमेश शा बालिका स्कूल प्रधानाचार्य कविता गहलोत रोडवेज़ विभाग से रुचि पवार जेईएन शैलेन्द्र कुमार शक्ति सिंह चौहान,महेन्द्र कुमार,रवि बीरावत् पर्यावरण प्रेमी भवर परिहार आदि लोगों की उपस्थिति मैं सम्मान रैली हुई आयोजित।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





