बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् पर प्रत्येक भारतीय को गर्व -माली
देसूरी,पाली।
भगवान बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम् पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। स्वतंत्रता संग्राम में इनका योगदान उल्लेखनीय है। हमें बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् विषयक पुस्तकें पढ़कर इन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक देसूरी में भगवान बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् के 150वर्ष के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा में प्रकट किए।
माली ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाजोत्थान व राष्ट्रोत्थान के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया। उनके द्वारा जगाई गई आजादी की अलख ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।इसी प्रकार वंदेमातरम् स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। वंदेमातरम् का उद्घोष कर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने आपको देश पर न्यौछावर कर दिया।हमें इन पर गर्व करना चाहिए।इस अवसर पर विनोद पुरी गोस्वामी व धनराज ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म व वंदेमातरम् के 150वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम किए जाने हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





