देसूरी एसीबीईओ माली ने महात्मा गांधी , बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय भैरुकाकर नारलाई का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश
नारलाई,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय , राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरुकाकर नारलाई का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महात्मा गांधी
राजकीय विद्यालय नारलाई के संस्था प्रधान गुलाबसिंह राणावत ने बताया कि एसीबीईओ माली ने शाला संबलन के तहत प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । संस्था प्रधान गुलाबसिंह राणावत ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर सर्वेशकुमारी दवे,हरदीप सिंह, पुष्पा आगरी, मांगीलाल , विमला कुमारी,अमित चौहानव मुकेश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का शाला संबलन के तहत प्रखर राजस्थान 2.0के तहत कक्षाशिक्षण व अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यवाहक संस्था प्रधान सुनीता गोस्वामी से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। माली ने स्टाफ बैठक लेकर विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया।इस अवसर पर विशाल सुथार,नीलू वैष्णव व लोकेंद्र राठौड़ समस्त समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरुकाकर नारलाई का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर कार्यवाहक संस्था प्रधान श्रीमती चेतना भाटी से विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





