दिल्ली में बम ब्लास्ट,11 लोगों की मौत 8 की पुष्टि,तीस से अधिक घायल,4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक गाड़िया ब्लास्ट के चपेट में। दो संदिग्ध हिरासत में लिया।एन आई भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हालात पर नजर रखकर अधिकारियों से संपर्क में। लाल किले के गेट नम्बर एक के पास हुए धमाके से मेट्रो स्टेशन के अंदर के शीशे टूट गए इससे अनुमान लगाया जा सकता हे कि धमाका कितना जबरदस्त था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना में मृतकों वो घायलों प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख व्यक्त किया।
गृहमंत्री ने सभी एंगल जांच करने की बात कर मौके पर व अस्पताल के लिए रवाना हुए। वो वहां जाकर हालात का जायजा लेने की बात कही। शाह ने सभी संभावनाओं को तराश कर नतीजों पर पहुंच कर आगे की सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिस गाड़ी में धमाका हुआ वह हरियाणा के नदीम खा की बताई जा रही है। जांच एजेंसियां जांच कर रही है। कार में कितने लोग सवार थे कौनसा केमिकल का उपयोग किया गया है।जिसकी जांच की जा रही है। कार सलीम खा के नाम रजिस्टर्ड है। सलीम कार को बेचने की बात कह रहा है जिसकी जांच की जा रही है। I _ 20 कार H R 267674 की जांच की जा रही है।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली। जांच एजेंसी की एक टीम हरियाणा पहुंच चुकी है।
गृहमंत्री शाह दिल्ली के लोक नायक अस्पताल पहुंच चुके है जहां पर घायलों की जानकारी ले रहे है।
भारत के सभी शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश की सभी सरकारी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले व चांदनी चौक,मेट्रो स्टेशन व जामा मस्जिद क्षेत्र में एक कार में जबरदस्त धमका हुआ। जिससे पूरे इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। इसमें आधा दर्जन से अधिक वाहन इस धमाके की चपेट में आ गए। इस ब्लास्ट में समाचार लिखने तक दस लोगों को मौत हो चुकी है तथा तीस से भी अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो चुके हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ता,पुलिस,फायर बिग्रेड के वाहन व भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हुए हैं। पूरा इलाका शील कर दिया गया। प्रथम दृष्टया आतंकवादी हमले से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल इको गाड़ी में ब्लास्ट होने सूचना मिल रही है लेकिन जांच के बाद ही पता चल पाएगा। धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर तक सुनाई दी।


Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





