मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण।

SHARE:

मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त वाहनों का नीलामी द्वारा किया निस्तारण।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।
19 वाहनों का खुली बोली द्वारा किया विक्रय।

जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी में जब्त किए गए वाहनों का भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में सोमवार को चित्तौड़गढ़ स्थित पुलिस लाईन में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा नीलामी कर निस्तारण किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों से जब्त किए गए 19 वाहनों को पुलिस द्वारा खुली बोली लगा नीलाम किया गया। 2 दोपहिया व 17 चौपहिया वाहन की नीलामी हुई, इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को 12 लाख से अधिक रुपये की राजस्व आय हुई।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला अफीम का बृहद उत्पादन क्षेत्र होने व राज्य की सीमा से लगा होने के कारण मादक पदार्थों की तस्करी इसी रूट से होकर निकलने की वजह से जिले के कई थानों में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल वाहनों को माल के साथ जब्त किया गया है। उक्त जब्त वाहनों से जिले के थाने के माल खाना भरे पड़े हुए हैं, थानों में अन्य वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें नियमानुसार निस्तारण किया जाना हैं।
भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन की अनुपालना व पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशों पर जिला चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त ऐसे वाहन जिनका न्यायालय द्वारा निर्णय हो चुका हो अथवा भौतिक सत्यापन किया गया हो, ऐसे वाहनों के प्रस्ताव पुलिस थानों से मंगवा कर कार्यालय के एएसआई मनोज कुमार व स्टाफ, कनिष्ठ लेखाधिकारी शैलेश बोरीवाल एवं लेखा शाखा के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। वाहनों की नीलामी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें एएसपी सरिता सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी प्रवीण कुमार, कनिष्ठ लेखा अधिकारी व परिवहन निरीक्षक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। जिन्होंने खुली बोली लगवा कर वाहनों की नीलामी करवाई। उक्त नीलामी में जिला चित्तौड़गढ़ के अलावा जिला उदयपुर, भीलवाड़ा व जोधपुर तक के बोलीदाता शामिल हुए। एनडीपीएस एक्ट में जब्त 19 वाहनों को सोमवार को चित्तौड़गढ़ पुलिस लाईन में खुली बोली द्वारा नीलामी किया गया। जिनमे सभी 19 वाहनों को उच्चतम बोली द्वारा स्वीकार किया जाकर बोली दाता को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। सोमवार को 2 दोपहिया व 17 चौपहिया वाहन की हुई इस नीलामी प्रक्रिया में सरकार को 12 लाख रुपये से अधिक की राजस्व आय हुई।
एसपी श्री त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल जिले में जब्त वाहनो की नीलामी प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment