राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में एसीबीईओ देसूरी ने बताए परीक्षा में सफलता के गुर।

SHARE:

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में एसीबीईओ देसूरी ने बताए परीक्षा में सफलता के गुर।
नारलाई,पाली।

स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने कक्षा 12के विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें बोर्ड परीक्षा में सफलता के गुर बताए।
प्रधानाचार्य अरविंदसिंह राणावत ने बताया कि माली ने विद्यार्थियों को व्यवस्थित दिनचर्या बनाकर सभी विषयों को समान महत्व देते हुए अध्ययन करने को कहा। उन्होंने अध्ययन के दौरान आने वाली कठिनाई से विषय शिक्षक से बात कर समाधान प्राप्त करने को कहा। माली ने ब्ल्यू प्रिंट के आलोक में अध्ययन कर नोट्स तैयार करने, साप्ताहिक स्वाध्याय जांच करने, बोर्ड द्वारा जारी नमूने के प्रश्न पत्र,विगत पांच वर्षों के बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र हल करने का सुझाव दिया। माली ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। नियमित स्वाध्याय ही सफलता का श्रेष्ठ सोपान है।माली ने विद्यालय में अब तक कराए गए पाठ्यक्रम की जानकारी ली व विद्यार्थियों से अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को लेकर उनकी तैयारियों का फीडबैक लिया तथा संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्रीमती विनीता चारण,शिवराम मीणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment