देसूरी एसीबीईओ माली ने महात्मा गांधी व नं1नाडोल विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।
नाडोल 7नवंबर।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं1 का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महात्मा गांधी
राजकीय विद्यालय नाडोल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य भगवती मेघवाल ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । कार्यवाहक संस्था प्रधान भगवती मेघवाल ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर राजेंद्र कुमार वैष्णव, कन्हैयालाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय नं 1 का नाडोल का शाला संबलन के तहत प्रखर राजस्थान 2.0के तहत कक्षाशिक्षण व अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संस्था प्रधान सुमेर सिंह से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। माली ने स्टाफ बैठक लेकर विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का अनुरोध किया।इस अवसर पर समस्त फतेहसिंह चारण व ममता रानी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





