धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा ले -माली

SHARE:

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा ले -माली
देसूरी।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।हम उनके जीवन से प्रेरणा ले। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता में प्रार्थना सभा में बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकट किए।
माली ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान के माध्यम से अंग्रेजी शासन को चुनौती दी व स्वराज स्थापित करने का आह्वान किया।मात्र 25वर्ष की छोटी आयु में उन्होंने समाजोत्थान व राष्ट्रोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने विद्यार्थियों से बिरसा मुंडा की जीवनी पढ़कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
संस्था प्रधान घीसा राम ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म के 150वर्ष पूरे होने पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर निंबाराम, बाबूलाल सोलंकी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने विद्यालय की् कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा का जन्म का यह 150वां वर्ष है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment