शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

 

देसूरी एसीबीईओ माली ने सांसरी व बड़लिया विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए दिशा निर्देश।

देसूरी।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़लिया का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जेठाराम कुम्हार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । कार्यवाहक संस्था प्रधान जेठाराम कुम्हार ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़लिया का शाला संबलन के तहत कक्षाशिक्षण व अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संस्था प्रधान पाबूसिंह से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment