रुक्मिणी देवी ने बच्चों की हत्या को लेकर गुस्से में आकर मारना ही बताया।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया भादसोड़ा
6 नवंबर मोकमपुरा में एक मां ने दो वर्ष के पुत्र की गला घोट कर हत्या कर देने के मामले में घटना के दूसरे दिन गुरुवार को एफएसएल टीम भीलवाड़ा एवं मोब टीम निंबाड़ा के द्वारा मोकमपुरा में घटनास्थल पर पहुंचकर शख्स जुटाए गए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। भादसोड़ा पुलिस के थाना अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर एवं टीम ने भी मोकमपुरा पहुंचकर मौके पर गवाहों के बयान लिए घटना स्थल पर पहुंचकर रुक्मिणी देवी जी कुएं में गिरी वहां का भी मौका मुआयना किया थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 5 नवंबर बुधवार को रुक्मिणी देवी जाट पति मदनलाल जाट निवासी मोकमपुरा ग्राम पंचायत लेसवा ने अपने 2 वर्ष के पुत्र आयुष की गला घोटकर हत्या कर दी एवं खुद ने ही आत्महत्या का प्रयास किया और फंदे पर लटक गई पर आत्महत्या में सफल नहीं होने पर गांव के पास ही एक कुएं में जाकर गिर गई प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और एक व्यक्ति ने कुएं में कूद कर रुक्मिणी देवी की को बचा लिया गया सूचना पर भादसोड़ा पुलिस भी पहुंची और रुक्मणी देवी को हिरासत में लिया। अभी तक पूछताछ में रुक्मिणी देवी ने बच्चों की हत्या को लेकर गुस्से में आकर मारना ही बताया है और परिवार का आपसी क्लेश बताया है रुक्मिणी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज किया कर लिया गया इस मामले में पुलिस के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





