चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित पांच हज़ार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ़्तार।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित पांच हज़ार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ़्तार।
*भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाने में तस्करी में था वांछित ।

चित्तौड़गढ़।

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित 05 हज़ार रुपये का इनामी आरोपी को जिले की डीएसटी टीम ने चंदेरिया थाना क्षेत्र के कश्मोर गांव से डिटेन कर भीलवाड़ा पुलिस को सौंपा है। आरोपी भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाने में तस्करी में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड़ हेतु महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र ” में जिले के समस्त थानाधिकारीयों एंव जिला विशेष टीम को दिए गए निर्देशों के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम द्वारा भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाने पर वांछित एनडीपीएस एक्ट में फरार 05 हज़ार रूपये का इनामी आरोपी 40 वर्षीय लादूलाल पुत्र प्यार चंद जाट निवासी कश्मोर थाना चंदेरिया जिला चित्तौडगढ को जिला विशेष टीम (डी.एस.टी) के कानिस्टेबल राजदीप सिंह की सूचना पर डी.एस.टी के हैड कानि. भूपेन्द्र सिंह, कानि. सुरेन्द्रपाल, दीपक, विजय व विक्रम द्वारा थाना चंदेरिया सर्किल में कश्मोर गांव की सरकारी स्कूल के पास से डिटेन कर गिरफ्तार करवाया गया |

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment