राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने किया आरती व पूजा-अर्चना।

SHARE:

राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने किया आरती व पूजा-अर्चना।

अयोध्या।

भक्ति, श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम में आज का दिन विशेष रहा। त्रिपुरा राज्य की केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक (दीदी) ने सायं आरती में भाग लेकर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान उपस्थित भक्तों ने जयकारों से संपूर्ण परिसर को भक्तिमय बना दिया।श्रीमती भौमिक की गरिमामयी उपस्थिति ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके दर्शन एवं आरती में सहभागिता ने भक्ति, श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता का अनुपम संदेश दिया।
जय बजरंगबली! जय श्रीराम।इसी क्रम में, पवित्र सरयू घाट पर कार्तिक स्नान के शुभ अवसर पर अयोध्या जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव, एवं अयोध्या के चंद्रांशु जी महाराज ने माँ सरयू के पवित्र जल में स्नान कर भगवान श्री रामलला के दर्शन किए तथा श्री हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना संपन्न की।
इस पावन अवसर पर सभी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, भक्ति और सुरक्षा की मंगलकामना की। माँ सरयू की पावन नगरी अयोध्या में आज का दृश्य आस्था, सेवा और कर्तव्य का अद्भुत संगम प्रतीत हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment