29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारी तेज, अधिकारियों की बैठक में हुई समीक्षा।

SHARE:

29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारी तेज, अधिकारियों की बैठक में हुई समीक्षा।

अयोध्या।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों और आमजन की उपस्थिति को देखते हुए सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।सीडीओ ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को इनोवेटिव कंटेंट पर मॉडल तैयार करने हेतु प्रेरित किया जाए, विशेषकर अयोध्या के विकास और सुधार पर आधारित मॉडल को बढ़ावा दिया जाए। युवा कल्याण विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियाँ, प्रेरणात्मक व्याख्यान, प्रदर्शनी और सूचना काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम अनुशासित, प्रेरणादायक और सफल रूप से संपन्न हो।बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिग्विजय सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विज्ञान निखिल सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment