अयोध्या में ‘आइए गंगा संग बनाए नदियों का त्योहार’ कार्यक्रम संपन्न।
अयोध्या।
नमामि गंगे के तहत बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में “आस्था और एकात्मकता का सार आइए गंगा संग बनाए नदियों का त्योहार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार श्री वी.एल. कांथा राव ने की।इस अवसर पर आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, उप महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) नलिन कुमार श्रीवास्तव, निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (एसएमसीजी) उत्तर प्रदेश धीरज जोशी, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 83





