- कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर अयोध्या प्रशासन सतर्क, मंडलायुक्त व आईजी ने देर रात किया घाटों का निरीक्षण
अयोध्या।आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत अयोध्या प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार देर रात अयोध्या-मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने राम की पैड़ी सहित कच्चाघाट एवं पक्का घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को राम की पैड़ी पर मज़बूत बैरिकेटिंग करने और जहां स्थल असमतल है, उसे समतल कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कच्चाघाट व पक्का घाट पर भी बैरिकेटिंग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।अधिकारीगणों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था तथा सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।मंडलायुक्त ने घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान व्यवस्था, जल पुलिस की तैनाती, महिलाओं हेतु शौचालय और बाथरूम की साफ-सफाई, तथा मजिस्ट्रेटों द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ अयोध्या, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड-3 और कार्यदायी संस्था के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





