पुलिस प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा में पुलिस प्रशासन की ओर से रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस थाना भादसोड़ा से दौड़ प्रारंभ हुई जो कस्बे के मेन बाजार से होते हुए दौड़ बस स्टैंड होते हुए नरसिंह द्वारा राजकीय विद्यालय भादसोड़ा प्रांगण में सभा के रूप में परिवर्तित हुई। इस दौड़ कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, भाजपा मंडल भादसोड़ा के अध्यक्ष राकेश लड्ढा जिला परिषद सदस्य कैलाश चंद्र जाट सहित मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
विद्यालय प्रांगण में सभी ने भारत देश की एकता अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक लड्ढा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह महा मंत्री रमेश चंडालिया पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी बूथअध्यक्ष बाबूलाल माली उपाध्यक्ष प्रहलाद गर्ग नूतन ओझा कैलाश गिरी गोस्वामी हसन अली बोहरा हरिराम गाडरी अशोक अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन गंगाराम खटीक ने किया। प्रधानाचार्य सतीश दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर देने पर मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा की ओर से पारितोषिक दिया गया। बाबूलाल माली के द्वारा विद्यालय में एक साउंड सिस्टम भेंट करने की घोषणा की इस पर बाबूलाल माली का उपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment