चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट भादसोडा भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बे मौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने
के लिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री के नाम उप तहसील भादसोड़ा पर ज्ञापन सोपा गया । ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत भादसोडा, कुथना, नपानिया,बागुंड, बानसेन पीपल वास सहित पुरी भदेसर तहसील क्षेत्र में बेमौसम की भारी बारीस से सोयाबीन, मक्का ज्वार मवेशियों के लिए चारा आदि फसले खराब हो गई है सोयाबीन की कटी हुई फसले पानी मे तेर रही है खेतो में पानी भर गया है किसानो की फसले शत प्रतिशत खराब हो गई है मवेशीयो के लिए चारा भी नहीं बचा है ऐसी स्थिति में किसानो को भारी नुकसान हुआ है। जापान के माध्यम से निवेदन है कि तत्काल खराबे की गिरदावरी करवाकर तत्काल प्रभाव से किसानो को मुआवजा दिलाया जावें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह महामंत्री रमेश चंडालिया प्रहलाद गर्ग गोविंद सोनी बाबूलाल माली अशोक अग्रवाल शंभू लाल जाट बाबूलाल जोशी रूपेश खटीक लोकेश दरजी सचिन वैष्णव कैलाश खटीक पवन साहू हरिराम गाडरी आदि उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





