परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए इलेक्ट्रोपैथिक ने लगाया निशुल्क सेवा कैम्प,डॉ.संतोष पांडेय

SHARE:

परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए इलेक्ट्रोपैथिक ने लगाया निशुल्क सेवा कैम्प,डॉ.संतोष पांडेय

संजय यादव अयोध्या
अयोध्या धर्म नगरी अयोध्या में कंचन भवन पीठाधीश्वर महंत विजय दास ने किया शुभारंभ, ‘सेवा ही सच्ची साधना’ का दिया संदेश*

अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा के पावन अवसर पर रामनगरी में सेवा व समर्पण की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए अवध इलेक्ट्रोपैथिक के द्वारा कंचन भवन के सामने भव्य सेवा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ कंचन भवन पीठाधीश्वर महंत विजय दास ,वैदेही ने बल्लभ शरण, के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः का सामूहिक उच्चारण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता रहा।
सेवा कैम्प में परिक्रमार्थियों के लिए विश्राम दवा मलहम पट्टी जैसी उत्कृष्ट सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने दवा वितरण ग्रहण किया और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ चले।
कंचन भवन महंत विजय दास ने कहा—
प्रथम पूर्व हर्बल इलेक्ट्रोपैथी शिक्षा पद्धति है जो इसी प्रकार से हम लोगों ने अपने अयोध्या के अंदर एक मेमोरियल मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एंड हॉस्पिटल इलाहाबाद कानपुर देहात की टीम आई डॉक्टर संतोष कुमार पांडे ने बताया की यह हमारा कैंप कई वर्षों से लगाया जा रहा है जिसमें परिक्रमा में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को दवा मलहम लगाया जाता है “परिक्रमा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है।
डा.संतोष पांडेय ने बताया सेवा ही सच्ची साधना है।” बस“परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा ही हमारा धर्म है। सेवा भाव से किया गया प्रत्येक कार्य प्रभु श्रीराम को समर्पित है।”
दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ कैम्प में उमड़ती रही। राम नाम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कंचन भवन पीठाधीश्वर महंत विजय दास, वैदेहीवल्लभ शरण, अजय मुख्तार हनुमान गढ़ी, डॉ. संतोष सिंह चौहान कानपुर देहात,अजय पांडे, साकेत,सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक निष्ठा से जुटे रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment