फालना निवासी एवं जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के छात्र अभिमन्यु सिंह इंदा को मिला “मिस्टर राजस्थान – मिस्टर इम्प्रेसिव ऑरा” का खिताब।
जयपुर
फालना निवासी अभिमन्यु सिंह इंदा, जो जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के अंग्रेज़ी साहित्य विभाग के स्नातकोत्तर छात्र हैं, ने हाल ही में जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय मेल पेजेंट शो में शानदार प्रदर्शन करते हुए “मिस्टर राजस्थान – मिस्टर इम्प्रेसिव ऑरा” का खिताब अपने नाम किया।
राज्यभर से आए 31 प्रतिभागियों के बीच अभिमन्यु ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व की गरिमा और प्रभावशाली अभिव्यक्ति से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कौशल का प्रतीक है, बल्कि विश्वविद्यालय, क्षेत्र एवं सम्पूर्ण प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।
बालेसर मूल के अभिमन्यु सिंह इंदा साहित्यिक क्षेत्र में भी समान रूप से सक्रिय हैं। उनके कई लेख यूजीसी-स्वीकृत शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं, साथ ही उनकी कविताएँ और रचनाएँ विभिन्न संकलनों एवं पुस्तकों में भी स्थान पा चुकी हैं।
अभिमन्यु की यह उपलब्धि दर्शाती है कि शिक्षा, कला और व्यक्तित्व – तीनों का सुंदर संगम जीवन में नई ऊँचाइयाँ दिला सकता है। उनका यह सफर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर बाली विधायक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुलेमान टाक, राजस्थान नोबल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक अनंत नारायण सिंह,समाजसेवी अमित मेहता, प्राचार्य श्री गोपाल पारीक, उत्कर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष यूसुफ़ भाई पठान, एडवोकेट कमल श्रीमाली तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अभिमन्यु सिंह इंदा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





