संस्कृति और सनातन धर्म को बचाए रखने का संदेश दिया।
फालना,पाली
संभाग राजस्थान भाग हल्दीघाटी एकल अभियान पाली अंचल में आचार्य आवासीय बैठक संच सानडेराव तखतगढ़ और रानी का आयोजन निंबेश्वर महादेव मंदिर सांडेराव मैं उद्घाटन किया गया l इस आवासीय बैठक में मां भारती देवी की प्रतिमा का पूजन किया गया।
इस आवासीय बैठक में अंचल सरक्षक पूजनीय भोपाल भारती जी ने बहनों को संबोधित करते हुए संगठन की महत्ता, वर्तमान परिस्थितियों से निपटने की दिशा तथा संस्कृति और सनातन धर्म को बचाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने समन्वय, संपर्क और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
मुख्य वक्ता के रूप में अंचल कोषाध्यक्ष अमित मेहता ने भारतीय संस्कृति, भाषा और परंपराओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से सतर्क रहने का आह्वान किया तथा शिक्षा में संस्कार और धर्म से जुड़ाव आवश्यक बताया। उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में कोई ऊँच-नीच नहीं है, सभी समाज एक समान हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेंद्र मेवाड़ा, अंचल प्राथमिक प्रशिक्षक प्रमुख भरत कुमार, अंचल गतिविधि प्रमुख कमला कुमारी, सांडेराव संच प्रमुख मुकेश कुमार चौहान, तगतगढ़ संच प्रमुख सुरेंद्र कुमार, रानी सच प्रमुख सुश्री डिंपल कुमारी, सभी आचार्य भाई बहन उपस्थित रहे l
उद्घाटन पर सभी आचार्य बहनों का देवी स्वरूप मानकर मां भारती कl पूजन किया गया। निवेदक अंचल प्राथमिक प्रशिक्षक प्रमुख भरत कुमार एवं अंचल समिति।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





