अयोध्या में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ।

SHARE:

अयोध्या में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ — निकली कलश शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
संजय यादव

अयोध्या।

धर्म और आस्था की नगरी अयोध्या में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ हुआ। इस अवसर पर निकली कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया।
यह पावन आयोजन गर्गवंशी होटल R.P.S., कुशमाहा (निकट C.M.O. ऑफिस, दर्शननगर) में संपन्न हो रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा व्यास जगद्गुरु श्री राघवाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिनके मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को ज्ञान और भक्ति की अमृतवाणी सुनने का अवसर मिल रहा है।
सुबह 9 बजे कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जो होटल परिसर से प्रारंभ होकर दर्शननगर सूर्यकुंड तक पहुँची और वहाँ से नगर भ्रमण करते हुए पुनः होटल परिसर में संपन्न हुई।
पूरी यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ नगर को गुंजायमान कर दिया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।
इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा, जो 28 अक्टूबर 2025 तक निरंतर चलेगा।
आयोजन के समापन अवसर पर 29 अक्टूबर को सायं 3 बजे से भव्य भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन होगा। इसी अवसर पर गर्गवंशी होटल का भव्य उद्घाटन भी संपन्न किया जाएगा।
यह पवित्र धार्मिक आयोजन राजबक्श सिंह गर्गवंशी एवं राजकपूर सिंह गर्गवंशी के तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी आनंद प्रताप सिंह (विक्की सिंह) ने दी।
गर्गवंशी होटल R.P.S., कुशमाहा, निकट C.M.O. ऑफिस, दर्शननगर, अयोध्या
कलश शोभायात्रा में सिर पर कलश धारण करती महिलाएँ, पुष्प वर्षा के दृश्य, कथा वाचन करते जगद्गुरु श्री राघवाचार्य जी महाराज

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment