अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम भगवान को लगाया गया 56 प्रकार का भोग।

SHARE:

अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम भगवान को लगाया गया 56 प्रकार का भोग।
संजय यादव अयोध्या

अयोध्या भगवान श्रीराम के 14 साल बाद वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा। रामनगरी के राममंदिर,कनक भवन समेत हजारों मंदिरों में भगवान को 56 भोग अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा। रत्न सिंहासन के महंत अरुण दास ने बताया इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम और भंडारा चल रहा है और बहुत ही खुशी की बात आज कई वर्षों के बाद अयोध्या में त्रेता युग वाली दिवाली मनाई गई और भगवान को छप्पन भोग भी लगाया गया। तो वही रामकोट स्थित राम लला सदन के महंत राघवाचार्य ने बड़े धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सववही अयोध्या के सियाराम किला महंत करुणा निधान शरण व सीता राम मंदिर महंत जगतगुरु रामा नंदाचार्य और दर्शन भवन मंदिर महंत ममता शास्त्री,राम लला सदन के
गोकुल भवन मंदिर महंत पशुराम दास और अन्य मंदिरों में अन्नकूट का पर्व धूमधाम हैं।जिसमे वेद भवन, गहोई मन्दिर आदि मंदिरों में पकवान बनाने का काम शुरू हो गया है। भंडार कक्ष में दिन-रात व्यंजनों को बनाए जाने का काम चल रहा है।पूड़ी कचौड़ी, मालपुआ, चूरमा, महाप्रसाद, कढी, दाल, खीर, सूरन का चोखा, आंवला, सोया मेथी पालक, सीताफल अगस्त के फूल दही, बड़ा पंचमेवा, ऋतुफल आदि छप्पन प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment