मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

SHARE:

मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

रावतभाटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफतार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज उदयपुर के आदेशानुसार जिले में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाये जा रहे सुदर्शन चक्र अभियान के दौरान एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रावतभाटा रायसलसिंह पुनि के निर्देशन में विगत दिनो थाना रावतभाटा पर दर्ज प्रकरण में फरार वांछित आरोपी अवैध बोलेरो पिकअप की एस्कोर्ट कर रहे 50 वर्षीय सांवताराम उर्फ शिव गुर्जर पुत्र सुखदेव गुर्जर निवासी अमरकुंआ थाना राणपुर जिला कोटा शहर जो मौके से फरार हो गया था जिसकी काफी तलाश की गई कोई पता नही चला। जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में कानि. रामावतार चौधरी, जितेन्द्र व अरविन्द द्वारा अपने अथक प्रयासो से ग्राम रक्षको व सीएलजी सदस्यो को भी आरोपी की तलाश बाबत बताया गया था। संदिग्ध व्यक्ति के गांव में घुमने की सुचना पर उक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर ग्रामीणो की सहायता से आरोपी को पकडा गया। आरोपी सांवताराम से प्रकरण में डीएसपी कमलप्रसाद द्वारा गहनता से पुछताछ की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment