मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिला परिषद सभागार में चतुर्थ किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण हुआ।

SHARE:

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,
जिला परिषद सभागार में चतुर्थ किश्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण हुआ।
सरकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें/ मंत्री कुमावत।

पाली।

राज्य सरकार द्वारा किसान उत्थान की दिशा में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत चतुर्थ किश्त हस्तान्तरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को नदबई, भरतपुर से हुआ जिसका सीधा प्रसारण पाली जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी व देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सभागार में मौजूद किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, गोपालक क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास, खाद्य सुरक्षा, मोबाईल वेटनरी, डेयरी समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आमजन से सभी योजना में ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि किसान व गरीब के कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के हजारों किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चतुर्थ किश्त का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से धनतेरस पर तोहफा दिया है। उन्होंने किसानों कहा कि जिले में चल रहे ग्रामीण व सेवा शिविर के माध्यम से विभिन्न कार्यो व समस्यों का समाधान किया जा रहा है जिनमें शुद्धिकरण, नामांतरण, पट्टो सहित अनेक कार्य हो रहे है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक भीमराज भाटी, पाली प्रधान मोहनी देवी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, पुखराज पटेल सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे ।

————–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment