एसीबीईओ माली ने मांडीगढ , राजपुरा व बालिका विद्यालय सादड़ी में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर दिए दिशा निर्देश
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ व उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा व पीएमश्री श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ के संस्था प्रधान शंकरलाल माली ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने विद्यालय में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने कहा कि विद्यालय भवनों का सौंदर्यीकरण विद्यार्थियों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल सृजन करने व समुदाय में विद्यालय की पहचान सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस कार्य की संभाल करने के लिए संस्था प्रधान की भूरि भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर नरेंद्र बोहरा,नीरज, जगदीश ,ललित कुमार उपस्थित रहे।
इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा व पीएमश्री श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रहे रंग-रोगन कार्य का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर राजपुरा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिलीप भाटी, ईश्वर वैष्णव, बालिका विद्यालय के वरिष्ठ सहायक केनाराम, पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दीपावली मध्यावधि अवकाश में समस्त राजकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों का विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार रंग-रोगन करवाना है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





