एसीबीईओ माली ने अलसीपुरा ,मांडीगढ,हुरडो वाला अरट व गुड़ा जाटान विद्यालय का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्दश सादड़ी।

SHARE:

एसीबीईओ माली ने अलसीपुरा ,मांडीगढ,हुरडो वाला अरट व गुड़ा जाटान विद्यालय का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्दश सादड़ी।

सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने शाला संबलन के तहत निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ , राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो वाला अरट तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर संबलन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ के संस्था प्रधान शंकरलाल माली ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया,कक्षा अवलोकन किया,प्रखर 2.0की कक्षा गतिविधि को देखा, विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद किया तत्पश्चात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रार्थना सभा,नामांकन, एस एम सी, पुस्तकालय, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक कार्यपुस्तिका वितरण नामांकन, सहशैक्षणिक गतिविधियों,मिड डे मील,योगात्मक आकलन प्रथम, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम,हरियालो राजस्थान, राजू मीना मंच के बारे में प्रभारी शिक्षकों से जानकारी ली तथा शाला रैंकिंग के बिंदुओं पर चर्चा की। माली ने स्टाफ के सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए शैक्षणिक सहशैक्षणिक भौतिक उन्नयन हेतु प्रयास करने को कहा। संस्था प्रधान शंकरलाल माली ने विश्वास दिलाया कि वह व विद्यालय का समस्त स्टाफ इन दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगें।इस अवसर पर गिरधारी लाल देवड़ा, रमेश भाटी, शंकरलाल मीणा, चुन्नीलाल राणा, चुन्नीलाल गेहलोत,निमेश कुमार नीरज जगदीश ललित समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार एसीबीईओ माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा व हुरडो वाला अरट का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार व रणछोड़ सिंह राजपुरोहित से प्रखर राजस्थान की जानकारी ली तथा प्रखर की कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया। कार्यवाहक संस्था प्रधान हरीश बावल ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जैलेश चौधरी ओमप्रकाश रणजीत सिंह, नारायण लाल, प्रभुलाल भाटी, राजेश कुमार ललित कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शाला संबलन के तहत विद्यालयों का निरीक्षण कर उन्हें शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबलन दिया जाता है ताकि शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment