विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करने में यूपी की भूमिका अहम : शाही
गोष्ठी का आयोजन
विकसित अयोध्या की संकल्पना के लिए प्रबुद्ध वर्ग ने पार्षदों ने रखी
यूपी का चेहरा बनकर उभरी अयोध्या : गिरीशपति त्रिपाठी
अयोध्या। समृद्धि का शताब्दी पर्व के तहत विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित अयोध्या की संकल्पना को साकार करने के लिए पार्षदों और प्रबुद्ध वर्ग की राय जानने के लिए सर्किट हाउस सभागार में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन नगर निगम ने किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि विकसित भारत- 2047 की परिकल्पना को पूरा करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने अर्थव्यवस्था का पांचवां हिस्सा उत्तर प्रदेश से पूरा करने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए 12 सेक्टर तक किए गए हैं, जिस पर आमजन से राय मांगी गई है। श्री शाही ने दावा किया कि 2016-17 में 557 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था, जबकि मौजूदा समय में 737 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि यूपी देश में सबसे अधिक टैक्स सेविंग राज्य बन गया है। अयोध्या के विकास में 40,000 करोड़ की परियोजनाएं चार चांद लग रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 12 सेक्टर में लोगों से सुझाव मांगे हैं, यह ऐसी सरकार है जो न केवल योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं, बल्कि उनकी रायसुमारी पर ही योजनाओं का निर्धारण कर रही है।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महापौर गिरीशपति त्रिपाठी जी ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक ट्रिलियन इकोनॉमी करने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या यूपी का चेहरा बनकर उभरी है। उन्होंने कहा यहां विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे से जोड़ने के कार्य किए जा रहे हैं। नगर की सफाई तीन पारियों में हो रही है।
महापौर ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान नगर निगम सरयू आरती करेगा। नगर निगम की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए महापौर ने संभावनाओं का नगर करार दिया। इस मौके पर भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप सिंह “टिल्लू” ने सड़कों के चौड़ीकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने सुझाव दिए।
चर्चा में हिस्सा लेते हुए नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने में कल्चर में सुधार, आय के स्रोत विकसित करने तथा कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गोष्ठी में पूर्व उपसभापति जयनारायण सिंह “रिंकू”, पार्षद जगतनारायण यादव, सूर्यकुमार तिवारी ने ही हिस्सा लिया। संचालन नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, उपसभापति राजेश गौड़, भाजपा नेता सुशील मिश्र, राकेश त्रिपाठी, पार्षद अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंदन सिंह, विशाल पाल, रिशु पांडे, रामशंकर, अपर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ एवं भरत भार्गव मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





