टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक आंदोलन तेज, सांसद संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक आंदोलन तेज, सांसद संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन।

अयोध्या।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने होटल शाने अवध में सांसद से मुलाकात की और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।सांसद संजय सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा और यह मुद्दा वे व्यक्तिगत रूप से संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू करना अनुचित है।डॉ. संजय सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें चंद्र शेखर सिंह, प्रदीप सिंह, शैलेश यादव, गजेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment