पत्रकार अभिषेक पाण्डेय का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अयोध्या।
युवा पत्रकार अभिषेक पाण्डेय का जन्मदिन स्थानीय पत्रकारों के बीच हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही, राजेंद्र कुमार दूबे, संजय यादव पुनीत श्रीवास्तव, लव कुमार पांडेय, करन दूबे, क्षितिज साधवानी, विकास पाण्डेय,अजय निषाद, राजेश सिंह मानव सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने अभिषेक पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही ने अभिषेक को समर्पण और मेहनत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे युवा पत्रकारों से पत्रकारिता का भविष्य सुरक्षित और सकारात्मक दिखता है। पत्रकार राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा अभिषेक एक मेहनती और होनहार पत्रकार हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, जिसे निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। आप सभी के स्नेह और सहयोग से आगे भी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूंगा। अभिषेक पाण्डेय ने पत्रकारिता के क्षेत्र के साथ वकालत के क्षेत्र में भी अपना कदम रख दिया है जिसको लेकर सभी वरिष्ठ जनों ने उनको शुभकामनाएं दी और मंगल कामनाएं की अभिषेक ने जिस प्रकार से निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता की है उसी प्रकार से वह इन दोनों माध्यमों से समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





