अयोध्या में दुर्गा प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अयोध्या के नए घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निरंतर जारी है।
मया बाजार, पूरा बाजार, दर्शन नगर, हर्रैया, छावनी, विक्रमजोत, परशुरामपुर, पटकापुर, सिकंदरपुर, चोरी, कोल्हापुर, कटरा, नवाबगंज, वजीरगंज, डुमरिया, डीह सहित अनेक क्षेत्रों से भक्तगण प्रतिमाएँ लेकर पहुँच रहे हैं।
जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा सरयू घाट भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
सुरक्षा व्यवस्था
पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जल पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात रही, जिसमें प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य तथा कांस्टेबल नित्यानंद यादव, सचिन पाल, मेहर सिंह, अखिलेश यादव, पंकज पाल शामिल रहे।
पुलिस मित्रों का सहयोग
श्रद्धालुओं की सुविधा और मार्गदर्शन में पुलिस मित्रों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा – विजय कुमार, शिवम सोनी, अभिषेक, रघुबीर शुक्ला आदि।
???? गोताखोर एवं नाविक दल
जल सुरक्षा और श्रद्धालुओं की मदद में गोताखोर व नाविक दल लगातार सक्रिय रहे – जगनू माझी, मौरि, गोलू माझी, संजय माझी, प्रवेश माझी, बबलू माझी, मिथुन माझी, अवधेश माझी।
भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर माँ दुर्गा को विदाई देते नज़र आए।
सभी की सक्रियता और समर्पण से विसर्जन कार्यक्रम पूरी शांति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हो रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





