रावण दहन देखने के लिए रात तक संत और श्रद्धालु भारी संख्या में मौजूद रहे।
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या धर्म नगरी अयोध्या में दशहरा पर रात 11.50 बजे राजेंद्र निवास की रामलीला में 51 फुट का रावण जला। इसे देखने के लिए रात तक संत और श्रद्धालु भारी संख्या में मौजूद रहे।
अयोध्या में राजेंद्र निवास की रामलीला में 51 फुट के रावण का पुतला जला। यहां पर रामलीला का मंचन 100 साल से भी अधिक समय से किया जा रहा है। इस बार की रामलीला आकर्षक
मंचन को ध्यान में रखते हुए राम की पैड़ी पर की गई। जबकि रावण के पुतला दहन की अनुमति परंपरागत स्थान राजेंद्र निवास के पास एक प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल के मैदान में किया गया ।
इसे देखने के लिए देर रात तक अधिक संख्या में अयोध्या के संत महंत एवं श्रद्धालुओं का समूह जुटा रहा। पुतला दहन से लोगों में प्रसन्नता देखी गई। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष महंत वैदेही वल्लभ शरण, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, हरीश श्रीवास्तव,बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण, महंत हरिमोहन शरण, डाक्टर प्रभाकर मिश्र , मिंटू पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता, महंत विनोद शरण, विवेक मिश्रा, चन्द्र कांत अवस्थी, महंत रवि शंकर शरण रमिया बाबा, एम बी दास,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





