रावण दहन को देखने लोगो का उमड़ा हुजूम। सांसद सहित कई हस्तियां रही मौजूद।
चित्तौड़गढ़ से नरेन्द्र सेठिया
विजयादशमी का पर्व गुरुवार को नगर में हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग जुटे और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बने रावण दहन को देखने पहुंचे। हालांकि इस बार रावण दहन में खामियां भी रहीं, जिसमें महज दो मिनट से भी कम समय में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के तीनों पुतले जलकर जमीन पर गिर गए। वहीं तीनो पुतलों में गत वर्षों की अपेक्षा आतिशबाजी भी काफी कम रही, जिससे देखने आए लोगों को निराशा हाथ लगी।
भव्य आतिशबाजी और पटाखों की आवाज से वातावरण जरूर रोमांचक बना, लेकिन तीनों पुतलों के बेहद कम समय में जलकर गिर जाने और सीमित आतिशबाजी ने लोगों को निराश किया। दर्शकों का कहना था कि वे हर साल भव्य रावण दहन देखने आते हैं, लेकिन इस बार का आयोजन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।
कार्यक्रम में रामद्वारा के संत दिग्विजय राम जी, संत रमता राम जी, संत विनोद जी यति, सांसद सी.पी. जोशी, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





