मुंडारा में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन का हुआ आयोजन,पुष्प वर्षा से स्वागत।
गिरधारी मेवाड़ा,मुंडारा।
आरएसएस शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आरएसएस मुंडारा मंडल (मुंडारा, डूंगरली, शिवतलाव, मोरखा व बिलिया गावं) के तत्वावधान में मुंडारा गावं में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर से बस स्टैंड, चामुण्डा माताजी, तारावा चौक, सुथार, मेगवाल, राजपुरोहित मोहल्ला, आईदानपुरा होते हुए मुख्य मार्गों से स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते अनुशासित पंक्तियों में राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश देते हुए बैंड की मधुर ध्वनियों के साथ हुआ। ग्राम में जगह जगह पर स्वयं सेवकों पर ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम संत शिवपुरी गोस्वामी,मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा,आरएसएस घुमंतू कार्य प्रमुख पाली विभाग दुर्गेश नंदन,देसूरी व बेड़ा खण्ड प्रचारक विष्णु दत्त, विभाग ग्रामीण कार्य प्रमुख मोहनलाल, उपखण्ड कार्यवाह एडवोकेट सुरेशसिंह राजपुरोहित, मुख्य मार्ग प्रमुख देसूरी खण्ड जोगेन्द्रसिंह सोलंकी, मुंडारा मंडल कार्यवाह महेन्द्र चौधरी के निर्देशन में भारत माता, डॉ.हेडगेवार व गुरू गोलवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित श्रवणकुमार ओझा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने कहा कि हम जो कार्य कर रहे हैं वह राम का कार्य है हमारे जैसे स्वयं सेवकों को राम के कार्य में अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए। मुख्य वक्ता दुर्गेश नंदन ने कहा कि यह जो शताब्दी हैं वर्ष 1925 में इसका बीज नागपुर में बोया गया जो आज मुंडारा गांव तक पहुंचा है स्वयंसेवक के माध्यम से ,अब इस कार्यों को हमारे गांव प्रत्येक हिंदू के घर तक पहुंचना है हमारे गांव मुंडारा आदर्श गांव बने इसमें उन्होंने पांच परिवर्तन पर बात कही जिसमें सामाजिक समरसता , पर्यावरण ,कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध,सद्भाव के बारे में बताया एवं कहा शताब्दी वर्ष पूरे वर्षभर चलेगा जिसमें प्रत्येक दिन सक्रिय होकर भाग लेवे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





