मधुमक्खियों के हमले में करीब 90 लोग घायल हो गए।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन पंचायत समिति क्षेत्र के बालारडा ग्राम में नवरात्रा विसर्जन के जुलूस पर मधुमक्खियों के हमले में करीब 90 लोग घायल हो गए, जिसमें से 30 लोगों को कपासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनका उपचार चल रहा हे, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हे।
वहीं एक गंभीर व्यक्ति को चितौड़गढ़ ले जाया गया।
कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष शोभालाल जाट ने बताया कि आज हमारे ग्राम में नवरात्रा पूरी होने पर ज्वारा विसर्जन के लिए गांव की तलाई पर जुलूस के रूप में जा रहे थे, इस दौरान किसी पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई और लोग बचने के लिए इधर उधर भागने लग गए।
कई लोगों ने घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में करीब 30 गंभीर घायलों को ग्रामीण अपने निजी वाहनों से कपासन सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां सभी उपचारत हे वहीं करीब 60 लोगों का बालारड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज किया गया। वह एक गंभीर घायल बालूराम जाट (72) को चितौड़गढ़ ले जाया गया। मधुमक्खियों के हमले में पुरुष, महिलाओं सहित बच्चे शामिल थे।
सूचना पर बड़ी संख्या में लोग कपासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





