गांधी व शास्त्री जयंती मनाकर हुआ विशेष ग्राम सभा का आयोजन।
फालना गांव,पाली।
ग्राम पंचायत फालना गांव में महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पीत कर दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके द्वारा किए गए कार्य को याद किया गया तथा इस मौके पर 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में किया गया जिसमें अनेक प्रस्ताव पर चर्चा कर ग्राम वासियों द्वारा प्रस्ताव पारित किए गए तथा बाल विवाह को रोकने के लिए प्रतिज्ञा की गई!
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण पुरी गोस्वामी वार्ड पंच पुष्कर सिंह भाटी, डॉक्टर रामजीलाल, सीएचओ मनीष पालीवाल, एएनएम नसीम बानो, पशुधन सहायक रेशमा डांगी, गोविंद सिंह गहलोत, शिवनाथ सिंह राजपुरोहित, पोस्टमैन लक्ष्मण लाल, कैलाश मीणा, माया कुमारी, तारा सोनी, गंगा मालवीय, सविता मेघवाल, नारायण सिंह राजपुरोहित, मगाराम चौधरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





