रामलीला मंचन: प्रभु श्रीराम की शरण में आए विभीषण।

SHARE:

रामलीला मंचन: प्रभु श्रीराम की शरण में आए विभीषण।

भगवताचार्य स्मारक सदन में हो रही है एतिहासिक राम लीला।

अयोध्या।

रामलीला मंचन में अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। रामनगरी में तीन स्थानों पर रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। नगरी की ऐतिहासिक व पौराणिक लीला स्थल भगवताचार्य स्मारक सदन की संत तुलसीदास रामलीला समिति द्धारा इस वर्ष खजुरीताल की आदर्श रामलीला मंडली रामलीला कर रही है। खजुरीताल की रामलीला मंडली वैश्विक पहचान बना चुकी है। चलित मंडली होने के कारण यह सालभर घूम-घूम कर देश-विदेश में रामलीला का मंचन करती है। मंडली को राष्ट्रपति पुरस्कार तथा कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। खजुरीताल की रामलीला रामनगरी के संतों का भी दिल अपने लीला मंचन के द्वारा जीत रही है। अयोध्या की आम जनता व्यापारी सभी लीला की प्रशंसा कर रहें हैं। रामलीला में सोमवार को रात विभीषण शरणागति, सेतु बंधन आदि लीलाओं का मंचन किया गया। रात विभीषण द्वारा रावण को समझाने और इस पर रावण द्वारा विभीषण पर चरण प्रहार कर दरबार से निकाले जाने के बाद विभीषण के प्रभु श्रीराम की शरण में आने की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद सुकसारन, सेतुबंधन और रामेश्वर स्थापना की लीला का मंचन किया गया।संत तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास व समिति के महामंत्री संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास दास ने रामलीला में पधारे मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य महाराज, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज, तुलसीदास जी की छावनी महंत जनार्दन दास महाराज का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के व्यवस्थापक श्रृंगीऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।रामलीला का देखरेख राजीव रंजन व शिवम श्रीवास्तव कर रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में साधु संत व आमजन मौजूद रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment