बेसिक शिक्षा की छात्रा बनी नवदुर्गा।

SHARE:

बेसिक शिक्षा की छात्रा बनी नवदुर्गा का रूप

मिशन शक्ति के तहत पूरा शिक्षा क्षेत्र के समहाकला पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

अयोध्या धाम।

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय समाहा कला, पूरा की छात्राओं ने नवदुर्गा रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी शक्ति और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षका डॉ अनामिका मिश्रा, मनोज यादव, रूपम मिश्रा, मधुलता, ग्राम प्रधान एवम अभिभावकगण उपस्थित रहे।अभिभावकों ने इस प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जिला बालिका शिक्षा नोडल डॉ. अनामिका मिश्रा ने बताया कि पूरे जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को सशक्त बनाने, हेल्पलाइन नंबर याद कराने, बाल अधिकारों की जानकारी व बैंक, पुलिस तथा अस्पताल की सेवाओं की जानकारी देने हेतु भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किए गए। 21 से 30 सितंबर तक चले इन कार्यक्रमों का सभी विद्यालयों में सफल क्रियान्वयन हुआ। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद ने एक छात्रा को एक दिन के लिए बीएसए का पद भी सौंपा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के सशक्त होने पर ही हम अपने देश को विकसित भारत के रूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत कर सकेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment