तांडव सेना का राष्ट्रीय संयोजक बने आचार्य श्री नारायण मिश्रा।

SHARE:

तांडव सेना का राष्ट्रीय संयोजक बने आचार्य श्री नारायण मिश्रा।

राष्ट्रीय संगठन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

संजय यादव,अयोध्या ।

तांडव सेना ने समाजसेवा और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय योगदान देने वाले आचार्य श्री नारायण मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पत्र को जारी करते हुए तांडव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगवीर सिंह परमार ने कहा कि आचार्य मिश्रा के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि तांडव सेना एक वैचारिक व राष्ट्रवादी संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज को जागरूक करना, राष्ट्रहित में कार्य करना और युवा शक्ति को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। आचार्य श्री नारायण मिश्रा के संयोजक बनने से न केवल संगठन को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी बल्कि पूरे देश एवं सभी राज्यों में तांडव सेना के विस्तार की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह विश्वास जताया कि आचार्य श्री नारायण मिश्रा अपने अनुभव और कार्यकुशलता से संगठन को आगे बढ़ाएंगे और सभी तांडव सैनिकों को साथ लेकर एक नया आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment