एनएसएस का प्रथम एक दिवसीय शिविर श्रमदान एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के संकल्प के साथ संपन्न।
फालना,पाली
एस.पी.यू. महाविद्यालय, फालना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रथम एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हिमांशु मेहता के निर्देशन में किया गया। शिविर की शुरुआत https://mybharat.gov.in/yuva_register पोर्टल पर उन स्वयंसेवकों के पंजीकरण से हुई, जिनका अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। इससे अधिक से अधिक युवा स्वयंसेवकों को डिजिटल मंच से जोड़ने की पहल की गई।
शिविर के दौरान “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सभी स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। स्वयंसेवकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया और कॉलेज के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. मगन सोलंकी ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व पर मार्गदर्शन दिया एवं उन्हें समाजसेवा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत मिशन में युवाओं की भागीदारी ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है।”
शिविर में एनएसएस की ग्रुप लीडर हुली, रुचिका बोराणा, भूमि चोरोसिया, तपस्वी राज सांदू, दिलीप कुमार, डूंगर मल बोराणा, करण कुमार समेत राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया।
इस आयोजन से महाविद्यालय परिसर में न केवल स्वच्छता का वातावरण बना, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित हुई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





