अशोक सिंघल की जयंती पर विधायक ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल।

SHARE:

अशोक सिंघल की जयंती पर विधायक ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल।

अयोध्या।

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रखर नायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में जिला चिकित्सालय अयोध्या में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक ने मरीजों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल लिया मरीजों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी लिया। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विधायक ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के जरिए न केवल भारतीय संस्कृति और आस्था की रक्षा की, बल्कि पूरे विश्व में अयोध्या की पहचान को स्थापित किया। उनकी जयंती हमें सेवा, समर्पण और त्याग की प्रेरणा देती है। विधायक ने कहा कि गरीब, असहाय और बीमार लोगों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों के इलाज और व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों ही जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मौके पर बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment