कमेटी के सदर ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन स्थानीय आम मुसलमान अंजुमन कमेटी के सदर असफाक हुसैन तुरकिया ओर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आज उपखंड कार्यालय कपासन पहुंचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम से कपासन तहसीलदार मोहम्मद नासिर बेग मिर्ज़ा को ज्ञापन सौंपा, अंजुमन कमेटी प्रवक्ता गुड्डू खान ने बताया कि विगत दिनों मुल्तानपुरा मंदसौर निवासी शेरू पिता बाबू सुसाड़िया, अपने साथी मौसीन डॉल जो कि दिनांक 16-09- 2025 को भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के रायला पशु मेले में पशु खरीददारी कर घर लौट रहा था, उसके पास मेला रशीद भी थी उसी रात रात्रि करीब 3 बजे देवा गुर्जर, कुणाल मालपुर, प्रदीप राजपुरोहित, नितेश शायनी ओर उनके अन्य साथियों के द्वारा रास्ता रोककर शेरू को बुरी तरह पीट पीट कर जान से मार दिया, उक्त घटना के मुल्जिम अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शेरू गरीब परिवार का व्यक्ति था उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है परिवार की समस्त जिम्मेदारी उसी पर थी, इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना पर अंजुमन कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय प्रशाशन को ज्ञापन सौंप कर उसके परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता, ओर मुल्जिमों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई इस अवसर पर अंजुमन सेक्रेटरी सैयद असलम अली, एडवोकेट मोहम्मद अब्बास नीलगर, अनीस शेख, अयान शेख नादिर खान उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





