अयोध्यास्थ रामलीला महोत्सव न्यास समिति का हुआ भव्य शुभारंभ।
अयोध्या।
अयोध्यास्थ राम लीला न्यास समिति का हुआ भव्य शुभारंभ में इस वर्ष राजेंद्र निवास पर राम लीला ना होकर राम की पैड़ी पर प्रारंभ हुआ। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा भगवान श्री सीता राम जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन कर राम लीला मंचन कर शुरु किया। इस पुनीत अवसर पर अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी , अयोध्यस्थ रामलीला न्यास महोत्सव समिति के अध्यक्ष बावन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वैदेही वल्लभशरण, कोषाध्यक्ष बधाई भवन मंदिर के राजीव लोचन शरण, डॉ प्रभाकर मिश्र, महामंत्री हरीश श्रीवास्तव , रंग मंच व्यवस्थापक चंद्रकांत अवस्थी , राजेश महाराज धर्मनाथ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदीप महाराज लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट,महंत राम शरण दास, महंत हरि मोहन शरण महंत श्री संत शरण महंत
संत, महंत, लीला प्रेमी भक्त मनोहारी लीला मंचन का दर्शन कर कृतार्थ होते रहे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राम की पैड़ी पर निर्मित सुभव्य मंच पर आदर्श श्री बाल लीला मंडली अयोध्या के कलाकारों द्वारा राम लीला मंचन किया जा रहा है। लीला मंचन के प्रथम दिवस भगवान के जन्म की मनोहारी लीला का मंचन किया गया जो लीला प्रेमी ने लीला को देख कर भाव विभोर हुए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





