एसपीयू महाविद्यालय में गरबा महोत्सव की धूम, डांडियों की खनक के साथ थिरके विद्यार्थी।
फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय में उल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से नवरात्रि में गरबा महोत्सव मनाया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर पारंपरिक गरबा गीतों पर नृत्य करते हुए गरबा महोत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक संगीत और नृत्य की छटा ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि नवरात्रि भक्ति तथा साधना के मार्ग पर अग्रसर होने के संकल्प का पर्व हैं। यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं और भारतीय परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। महाविद्यालय उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा ने कहा कि डांडिया नृत्य के माध्यम से हमारी संस्कृति जीवंत रहती है। भावी पीढ़ियों के लिए नृत्य कला एक महत्वपूर्ण उपहार है।
कार्यक्रम प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि नृत्य और संगीत के इस मिश्रण से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में ऊर्जा और प्रतिभा का प्रमाण देखने को मिला।
इस अवसर पर सभी संकाय सदस्यों ने भी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





