जनता ही असली राजा, सुरज माली को न्याय दिलाने तक साथ रहूँगा” धीरज गुर्जर

SHARE:

जनता ही असली राजा, सुरज माली को न्याय दिलाने तक साथ रहूँगा” धीरज गुर्जर
कपासन*चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सुरज माली प्रकरण को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि मेवाड़ में पानी या अधिकार की लड़ाई में खून बहाने की परंपरा कभी नहीं रही है। नेता चाहे प्रधान सेवक बनें, लेकिन लोकतंत्र में असली राजा हमेशा जनता ही रहती है। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता जीवन भर राजा नहीं रह सकता, वह सिर्फ पाँच साल के लिए चुना जाता है।
गुर्जर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद अस्पताल पहुँचकर घायल सुरज माली के इलाज के लिए 7 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वचन दिया किकृ “सुरज को न्याय दिलाने के लिए जितनी बार आना पड़ेगा, मैं आऊँगा।”
धरना स्थल पर पहुँचीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी से चर्चा कर कपासन थानाधिकारी रतन सिंह को लाइन हाजिर करने और मामले की जाँच विधान सभा क्षेत्र से बाहर डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराने पर सहमति जताई। साथ ही घायल सुरज माली को आर्थिक सहायता दिलाने पर भी विचार किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि जिस व्यक्ति ने फैक्ट्री के एचआर को फोन किया और पूरी साज़िश रची, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
धरना स्थल पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, पीसीसी सदस्य ललित बोरीवाल सहित अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
शुक्रवार शाम कपासन पहुँचे धीरज गुर्जर ने घायल सुरज माली की बहन के सिर पर हाथ रखकर वचन दिया कि “जब तक सुरज को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मैं उसके साथ खड़ा रहूँगा।”

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment