27 वर्षीय आकांक्षा पोखरना 8 दिसम्बर को लेगी जैन भागवती दीक्षा।

SHARE:

27 वर्षीय आकांक्षा पोखरना 8 दिसम्बर को लेगी जैन भागवती दीक्षा।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चितौडगढ जिलें के भूपाल सागर की 27 वर्षीय आकांक्षा पोखरना 8 दिसम्बर को लेगी जैन भागवती दीक्षा।
चितौडगढ जिलें के भूपालसागर मेवाड़ की पावन धरा से एकबार फ़िर इतिहास रचते हुए भूपालसागर कस्बे के मीनाक्षी पति गौतम पोखरना की बेटी सुश्री आकांक्षा पोखरना ने संयम की राह का मार्ग चुनते हुए दीक्षा अंगीकार करने हेतु हुकुम संघ के नवम पठधर युग निर्माता, परमागम रहस्य ज्ञाता परम् पूज्य आचार्य 1008 रामलाल जी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्यय प्रवर राजेश मुनी महाराज की महत्ती कृपा से मुमुक्षु सुश्री आकंक्षा बैन की भागवती दीक्षा 8 दिसम्बर को सम्पन्न होंगी।
उसका अनुज्ञा पत्र पोखरना परिवार ने देशनोक स्तिथ गुरुदेव के श्री चरणों में समर्पित किया है। उल्लेखनीय है कि पोखरना परिवार कस्बे के नजदीक गांव दांता से है और वहा से आचार्य नानालालजी महाराज हुए। और 8 दिसम्बर को पुनः मेवाड़ की धरा भूपालसागर से पोखरना परिवार से दीक्षा लेने से जैन समाज ही नही सर्व समाज में हर्ष व्याप्त है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment