होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

होटल पर युवक की फायरिंग कर हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
चित्तौड़गढ़।

उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को युवक पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों का फरारी में सहयोग करने व आश्रय देने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में अब तक 17 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 01 जून की रात्रि को अजयराज सिंह नामक युवक पर होटल में खाना खाते समय हमलावरों ने घेरकर उसपर फायरिंग की, जिससे उसके सीने में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, मोके पर खड़ी दो कारो में बदमाशों ने आग लगा दी। घटना की गंभीरता के मद्देनजर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किये गए।
प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुये एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन में व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के बाद फरार मुख्य आरोपियों को आश्रय देने वाले एवं फरारी में सहयोग करने तीन आरोपी ब्यावर जिले के बिजयनगर थानांतर्गत नाडी मोहल्ला निवासी लोकेन्द्र सिंह उर्फ राहुल पिता संग्राम सिंह राजपुत उम्र 27 साल तथा प्रिंस छापरवाल पिता कैलाश चन्द्र छापरवाल उम्र 25 साल एवं जामोला फेक्ट्री की गली निवासी शुभंकर गंगवाल पिता कैलाश चन्द्र गंगवाल उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में घटना कारित करने वाले कुल 14 आरोपियों हर्षवर्धन सिंह राजपूत, मनोज चौधरी, बद्री जाट, सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरु राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सखी मोहम्मद उर्फ सलीम, कुलदीप सिंह राणावत, किशनलाल जाट, विक्रमसिंह राजपुत, कमल सिंह राजपुत, भवानी सिंह उर्फ बंटी राजपुत, कुलदीप उर्फ ठाकुर, भवानी सिंह उर्फ राहुल, उपेंद्र सिंह उर्फ सोम सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम:-
निरंजन प्रताप सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर चित्तौडगढ,
भवानी सिंह पु.नि. थाना कोतवाली चित्तौडगढ़,
हैड कानि सुरेन्द्र सिह
कानिं.भुपराम ,डुगर सिंह,
पृथ्वीपाल सिंह, हेमव्रत सिंह,भजन लाल,संजय कुमार,बलवत सिंह,
कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment