सिपाहियों ने अयोध्या में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभा यात्रा,हुआ भव्य स्वागत।

SHARE:

सिपाहियों ने अयोध्या में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभा यात्रा,हुआ भव्य स्वागत।

अयोध्या।

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर फैजाबाद शहर में एक विशाल श्री अग्रसेन शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ और समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने भव्य स्वागत किया। यह शोभा यात्रा गुदड़ी बाजार चौराहे से निकली, जहां सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों की सराहना करते हुए कहा, महाराजा अग्रसेन जी ने अपने आदर्शों- सहयोग, समानता, सेवा और समरसता से समाज को एक नई दिशा दी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने भी महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा, महाराजा श्री अग्रसेन जी के सिद्धांत आज भी सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और प्रगति के लिए प्रेरक हैं। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस स्वागत समारोह में महासचिव हामिद जाफर मीसम, उत्तम बंसल, अंजनी गर्ग, आलोक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सचिन, रामअचल यादव, प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद प्रधान, अपर्णा जायसवाल, वीरेंद्र गौतम, केशव शिवांशु तिवारी, शैलेश श्रीवास्तव, पंकज पांडे, संजीत सिंह, हर्षित पाठक, अली शईद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment